पटना , अप्रैल 07 -- मशहूर कवि, शायर, गीतकार तथा हिन्दी फिल्मों के पटकथा लेखक जावेद अख़्तर मंगलवार को बिहार संग्रहालय पहुंचे और कहा कि यह संग्रहालय दुनिया से श्रेष्ठतम संग्रहालयों में एक तथा हिंदुस्तान के ऐतिहासिक सफर का साथी है।
श्री अख्तर संग्रहालय में मौजूद पुरातात्विक अवशेषों के विशाल भंडार और अनूठी ऐतिहासिक कलाकृतियों को देखा और खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह जब भी किसी देश या राज्य में जाते हैं तो वहां मौजूद संग्रहालय में मौजूद ऐतिहासिक धरोहर जरुर देखते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी संग्रहालय में मौजूद अवशेषों उस जगह के इतिहास, समाज, संस्कृति, लोग आदि के बारे में जानकारी देते हैं। उन्होंने कहा कि वह लंदन, यूरोप, इंडोनेशिया, मिस्त्र आदि जगहों पर अब तक दुनिया के बहुत सारे संग्रहालयों का भ्रमण कर चुके हैं, लेकिन पुरातात्विक अवशेषों का जितना विशाल और विस्तृत भंडार बिहार संग्रहालय में देखने को मिला है, उतना उन्होंने कहीं नहीं देखा है । उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं मालूम था कि पटना में इतना खूबसूरत संग्रहालय भी है।
इससे पहले श्री अख्तर का बिहार संग्रहालय पहुंचने पर अपर निदेशक अशोक कुमार सिन्हा ने पुष्पगुच्छ देकर और अंगवस्त्र पहना कर उनका स्वागत किया। बिहार संग्रहालय ने महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह ने महशूर शायर श्री अख्तर से औपचारिक मुलाकात की और उन्हें संग्रहालय की प्रमुख विशेषताओं के बारे में बताया। प्रभारी अपर निदेशक रणबीर सिंह राजपूत ने जावेद अख़्तर को संग्रहालय भ्रमण के समय उनके साथ थे और वहां मौजूद पुरातात्विक अवशेषों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित