, April 1 -- मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कौशल विकास कार्यक्रमों को वर्तमान समय की मांग के अनुरूप तैयार किया जाए, जिससे युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें। उन्होंने विशेष रूप से प्रशिक्षण मॉड्यूल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई ) आधारित पाठ्यक्रम को शामिल करने पर जोर देते हुए कहा कि इससे युवाओं को आधुनिक तकनीकी ज्ञान, नवाचार की क्षमता तथा वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। बैठक में प्रशिक्षण केंद्रों की कार्यप्रणाली, प्रशिक्षुओं की उपस्थिति, प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं भविष्य की कार्ययोजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
मंत्री ने निर्देश दिया कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा युवाओं को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष बनाया जाए।
उल्लेखनीय है कि सूचना प्रावैधिकी विभाग की ओर से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि राज्य के अधिक से अधिक युवाओं को आधुनिक डिजिटल कौशल से जोड़ा जाए, जिससे वे रोजगार के नए अवसरों का लाभ उठा सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।
बैठक में विभाग के विशेष सचिव अरविंद कुमार चौधरी सहित बिहार कौशल विकास मिशन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित