, Jan. 13 -- श्री कुमार ने बताया कि राज्य में सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पटना, मुजफ्फरपुर, सारण, मोतिहारी, गया और नालंदा जैसे छह जिलों में जीरो फैटेलिटी का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए रोड सुधार समेत अन्य जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इसके अलावा, दुर्घटना में घायलों को त्वरित मदद पहुंचाने के लिए दो हजार से अधिक एम्बुलेंस को 102 इमरजेंसी नंबर से टैग किया जा रहा है। झारखंड, दिल्ली, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों से बिहार आवागमन सुलभ हो इसके लिए राज्य में जल्द ही 149 नई इंटरस्टेट बसें शुरू की जाएंगी।
मंत्री ने बताया कि पहला महामना हॉकी गोल्ड कप 19 से 21 जनवरी तक राजगीर के अंतर्राष्ट्रीय खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उद्घाटन समारोह में ओलंपियन भरत क्षेत्री, अशोक ध्यानचंद और श्रेयशी सिंह सहित कई हस्तियां मौजूद रहेंगी। इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग लेंगी, जिनमें बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मिजोरम, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों के प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल होंगे। विजेता विजेता टीम एक लाख रुपये, उपविजेता टीम 75 हजार रुपये, तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम 50 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के बच्चों में खेल के प्रति रुचि जगाना और उन्हें राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर देना है।
मंत्री श्री कुमार ने बताया कि बिहार देश का पहला राज्य बन गया है, जहां पंचायत स्तर पर 6,800 खेल मैदानों का निर्माण कार्य चल रहा है। इनमें से पांच हजार से अधिक मैदान बनकर तैयार हो चुके हैं। इसका लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी प्रतिभाओं को निखारना और बिहार को बेहतर खेल प्रदर्शन वाले राज्यों की टॉप-5 सूची में शामिल करना है। महामना हॉकी गोल्ड कप प्रतियोगिता बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (बीएसएसए), हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार, क्रीडा-भारती और महामना मालवीय मिशन की ओर से आयोजित की जा रही है। इन खिलाड़ियों को ओलंपियन कोचों कड़ी ट्रेनिंग दे रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित