, May 11 -- बैठक में पुल निर्माण निगम के अधिकारियों ने भी विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे बिना किसी दबाव और लालच के पूरी ईमानदारी से कार्य करें। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

श्री शैलेंद्र ने अधिकारियों को विकास परियोजनाओं में तेजी लाने के लिए नए प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश देते हुए कहा कि बिहार के विकास में बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों में योग्य और अनुभवी संवेदकों को ही जिम्मेदारी दी जाए,जिससे कार्य की गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित