पटना , अप्रैल 10 -- बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्य सभा सांसद के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

श्री सिंह ने कहा कि श्री कुमार लगभग दो दशकों तक बिहार के मुख्यमंत्री रहें हैं। उनके विकास कार्य, लंबे राजनीतिक अनुभव से संसद की गरिमा और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि श्री कुमार चुनिंदा नेताओं में शामिल हो गए हैं, जो चारो सदन यानी विधान परिषद्, विधान सभा, लोक सभा और राज्य सभा के सदस्य रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित