पटना , अप्रैल 15 -- बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने बिहार के 24वें एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर सम्राट चौधरी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि श्री चौधरी का दूरदर्शी नेतृत्व, अटूट समर्पण और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता निश्चित ही बिहार को प्रगति, समावेशी विकास और नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर करेगा। उन्होंने ईश्वर से कामना की कि श्री चौधरी के कुशल मार्गदर्शन में बिहार निरंतर उन्नति, समृद्धि और गौरव की नई पहचान स्थापित करे।

श्री सिंह ने विजय कुमार चौधरी एवं विजेन्द्र प्रसाद यादव को बिहार के उप मुख्यमंत्री के रुप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित