, March 10 -- श्री यादव ने कहा कि बिहटा स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पूरे क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात है। इससे न केवल मजदूरों और कर्मचारियों को बेहतर इलाज मिलेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में यह संस्थान पूर्वी भारत के उत्कृष्ट चिकित्सा केंद्रों में अपनी पहचान बनाएगा और लाखों लोगों की सेवा करेगा।
श्री यादव ने इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा के समापन समारोह में उपस्थित सभी डॉक्टरों, नर्सों, कर्मचारियों और अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि समाज की सेवा में उनका योगदान अत्यंत सराहनीय है।उन्होंने कहा कि जिस समाज में मजदूर और किसान का सम्मान होता है, वही समाज वास्तव में समृद्ध और मजबूत बनता है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि देश के हर मजदूर, हर कर्मचारी और हर जरूरतमंद व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक सुरक्षा पहुँचाने के लिए मिलकर कार्य करें।
इस अवसर पर उन्होंने सभी को कर्मचारी राज्य बीमा निगम के 75वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में मंत्री संजय सिंह 'टाइगर', विधायक भाई वीरेंद्र, वरिष्ठ अधिकारीगण, चिकित्सक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित