, April 13 -- श्री यादव ने कहा कि यह पहल छोटे, सीमांत और गरीब किसान परिवारों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है। उन्होंने कहा कि सब्जी एवं मसाला उत्पादन में गुणवत्तापूर्ण बीज और रोपण सामग्री अपनाने से कम क्षेत्र में भी अधिक आय, बेहतर दाम और वर्षभर रोजगार के अवसर बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर पौध उत्पादन, नर्सरी प्रबंधन, ग्रेडिंग, पैकेजिंग, प्रसंस्करण और विपणन जैसे कार्यों में महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण युवाओं के लिए सम्मानजनक आजीविका तथा उद्यमिता के नए रास्ते खुलते हैं। यह कदम बिहार के किसान परिवारों में समृद्धि, पोषण सुरक्षा और टिकाऊ बागवानी विकास का मजबूत आधार बनेगा।

मंत्री ने कहा कि कृषि विभाग सभी किसानों से अपील करता है कि वे केवल प्रमाणित एवं मानक अनुरूप बीज तथा रोपण सामग्री का ही उपयोग करें, गुणवत्तापूर्ण पौध सामग्री वैज्ञानिक विधि से तैयार करें या अधिकृत स्रोतों से खरीदें, तथा उपलब्ध तकनीकी मार्गदर्शन एवं योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएँ।

कृषि मंत्री ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण बीज और रोपण सामग्री किसान की समृद्धि की पहली पूंजी है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की प्राथमिकता है कि हर किसान कम क्षेत्रफल में भी अधिक उत्पादन, बेहतर गुणवत्ता और बेहतर दाम प्राप्त करे। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक ढंग से तैयार पौध सामग्री, प्रमाणित स्रोतों से खरीद और उत्तम बागवानी पद्धतियों को अपनाने से खेती अधिक लाभकारी, जलवायु-सहनशील और टिकाऊ बनेगी। इससे छोटे एवं सीमांत किसानों की आय बढ़ेगी, महिलाओं और युवाओं के लिए गांव में ही रोजगार एवं उद्यमिता के अवसर सृजित होंगे और बिहार के किसान परिवारों में समृद्धि का नया अध्याय खुलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित