, March 9 -- कृषि मंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यांत्रिकरण योजना के अंतर्गत कुल 91 प्रकार के कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जा रहा है। इस वर्ष से अनुदान की राशि सीधे लाभुक किसानों के बैंक खाते में हस्तांतरित की जा रही है, जिससे पारदर्शिता और सुविधा दोनों सुनिश्चित होंगी। उन्होंने कहा कि किसान यंत्रवार अनुदान की जानकारी विभागीय वेबसाइट, बिहार कृषि मोबाइल ऐप, जिला कृषि कार्यालय, प्रखंड कृषि कार्यालय या कृषि समन्वयक से प्राप्त कर सकते हैं।

श्री यादव ने बताया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के किसानों के लिए कृषि यंत्रों पर अधिक अनुदान का विशेष प्रावधान किया गया है।इसके अलावा 20 हजार रुपये या उससे कम अनुदान वाले कृषि यंत्रों पर निबंधित गैर-रैयत कृषक (वास्तविक खेतिहर किसान) भी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसानों को यंत्र के मेक, मॉडल तथा आपूर्तिकर्ता प्रतिष्ठान का चयन स्वयं करने की स्वतंत्रता दी गई है। किसान अपनी पसंद के अनुसार कृषि विभाग द्वारा सूचीबद्ध मेक-मॉडल के यंत्र खरीद सकते हैं, जिन पर निर्धारित अनुदान प्रदान किया जाएगा।

श्री यादव ने राज्य के अधिक से अधिक किसानों से अपील की है कि वे "एग्रो बिहार-2026" मेले में भाग लेकर आधुनिक कृषि यंत्रों और तकनीकों की जानकारी प्राप्त करें तथा अनुदानित दर पर यंत्र खरीदकर अपनी खेती को अधिक लाभकारी बनाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित