, April 22 -- एमजीसीजीबी, सतना, मध्य प्रदेश के पूर्व कुलपति एवं गेस्ट ऑफ़ ओनर प्रो एन सी गौतम ने कहा कि इस समय देश में करीब 1100 विश्वविद्यालय संचालित हैं। जीवन में हमेशा सकारात्मकता बनाए रखें। यहां के छात्र न केवल विश्वविद्यालय, बल्कि देश का भी नाम रोशन किया है। यहां प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कुलपति से प्रेरक छात्रों के लिए प्रोत्साहन फंड बनाने का आग्रह करते हुए कहा कि वे शिक्षक और विश्वविद्यालय अधिक भाग्यशाली होते हैं, जिनकी पहचान उनके सफल छात्र-छात्राओं से होती है। विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. प्रियंका राय ने विश्वविद्यालय की खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की चर्चा एवं उपलब्धियों को रेखांकित किया।
इस अवसर पर कुलाधिपति ने खेल एवं शारीरिक शिक्षा निदेशालय का उद्घाटन किया तथा विभिन्न विधाओं में सफल छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय की ओर से प्रोत्साहन राशि प्रदान की । वहीं डॉ अंकित कुमार सिंह संपादित 'प्लांट डेरिवड एंटी कैंसर ड्रग्स' नामक पुस्तक का भी राज्यपाल ने विमोचन किया। कार्यक्रम में सम्मेलन के संरक्षक प्रो. हरे कृष्णा सिंह, वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. राजकुमार साह, कुलसचिव डॉ. दिव्या रानी हंसदा, राज्यपाल के सचिव गोपाल मीणा उपस्थित थे।
कार्यक्रम का प्रारंभ विश्वविद्यालय संगीत एवं नाट्य विभाग के छात्रों द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान से हुआ। इसके बाद दीप प्रज्वलन कर सम्मेलन का उद्घाटन किया गया। बिहार गीत एवं विश्वविद्यालय कुलगीत भी प्रस्तुत किया गया। अतिथियों का स्वागत पाग, चादर, स्मृति चिह्न एवं मिथिला पेंटिंग्स आदि से किया गया। कार्यक्रम का संचालन सम्मेलन के संयोजक डॉ. दिवाकर झा ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित