, April 11 -- श्री प्रसाद ने कहा कि युवाओं के लिए कौशल विकास कार्यक्रमों, रोजगार उन्मुख योजनाओं और शिक्षा के अवसरों के विस्तार पर विशेष बल दिया गया। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में कृषि रोडमैप, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार और उत्पादन वृद्धि के लिए ठोस कदम उठाए गए। वहीं, गरीब और वंचित वर्गों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से उनके जीवन स्तर में निरंतर सुधार लाने का प्रयास किया गया।

जदयू प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री कुमार की विशेषता केवल योजनाओं की घोषणा तक सीमित नहीं रही, बल्कि उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर भी समान रूप से ध्यान दिया गया, जिसके परिणामस्वरूप आम जनता के जीवन में वास्तविक परिवर्तन देखने को मिला। उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश के अनुकूल वातावरण तैयार करने, प्रशासनिक जवाबदेही बढ़ाने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उनके प्रयासों को व्यापक सराहना प्राप्त हुई है।

श्री प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में श्री कुमार का दीर्घ अनुभव और प्रशासनिक दक्षता राष्ट्रीय स्तर पर भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो सकती है। उन्होंने कहा कि एक राज्यसभा के सदस्य के रूप में वे अपने प्रशासनिक एवं राजनीतिक अनुभव के आधार पर देश के समग्र और संतुलित विकास से संबंधित नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित