, March 8 -- श्री चौधरी ने बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा संचालित "हर घर नल का जल" योजना की सराहना करते हुए कहा कि इस योजना ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। साथ ही लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी उन्होंने प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत कार्यरत 25 महिला पंप चालिकाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी एवं विधायक केदार प्रसाद गुप्ता द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल योजनाओं की प्रगति पर प्रस्तुति दी गई तथा जल-चौपाल और जन-संवाद के माध्यम से लोगों को स्वच्छ जल, जल संरक्षण एवं जल स्रोतों के संवर्धन के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, भारत सरकार तथा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग,बिहार के पदाधिकारी, पंचायत जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित