पटना , जनवरी 09 -- बिहार सरकार ने प्रशासन को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए शुक्रवार को बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 22 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग आज जारी अधिसूचना के अनुसार उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, पटना समीर सौरभ को प्रबंध निदेशक, कम्फेड, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। इसी तरह नगर आयुक्त, नालन्दा दीपक कुमार मिश्रा को संयुक्त सचिव, मुख्य मंत्री सचिवालय, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। श्री मिश्रा अपर निदेशक, मिशन निदेशक का कार्यालय, बिहार विकास मिशन, पटना के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, खगड़िया अभिषेक पलासिया को नगर आयुक्त, गया नगर निगम, गयाजी के पद पर पदस्थापित किया गया है। इसी तरह उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, गोपालगंज कुमार निशांत विवेक को नगर आयुक्त, बिहार शरीफ नगर निगम, नालन्दा के पद पर पदस्थापित किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, नालन्दा श्रीकान्त कुण्डलिक खाण्डेकर को उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, पटना बनाया गया है। इसी तरह नगर आयुक्त, भागलपुर नगर निगम, भागलपुर शुभम कुमार,को उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, नालन्दा के पद पर पदस्थापित किया गया है।नगर आयुक्त, मुंगेर नगर निगम, मुंगेर सुश्री शिवाक्षी दीक्षित को नगर आयुक्त, बेतिया नगर निगम, बेतिया, पश्चिम चम्पारण बनाया गया है। वहीं उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, कैमूर, भभुआ सूर्य प्रताप सिंह को उप विकास आयुक्त - सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, समस्तीपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है।
इसी तरह नगर आयुक्त, बेतिया नगर निगम, पश्चिम चम्पारण लक्ष्मण तिवारी को उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, सारण, छपरा के पद पर पदस्थापित किया गया है। इसी तरह अनुमण्डल पदाधिकारी, पूर्णिया पार्थ गुप्ता, को नगर आयुक्त, मुंगेर नगर निगम, मुंगेर के पद पर पदस्थापित किया गया है।अनुमण्डल पदाधिकारी, बाढ़, आशीष कुमार को नगर आयुक्त, मोतिहारी नगर निगम, मोतिहारी के पद पर पदस्थापित किया गया है। अनुमण्डल पदाधिकारी, महुआ, किसलय कुशवाहा, को नगर आयुक्त, भागलपुर नगर निगम, भागलपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार अनुमण्डल पदाधिकारी, बगहा, पश्चिम चम्पारण गौरव कुमार, को उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, गोपालगंज के पद पर पदस्थापित किया गया है। इसी तरह अनुमण्डल पदाधिकारी, बिहार शरीफ, नालन्दा काजले वैभव नितिन,को उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, पश्चिम चम्पारण, बेतिया के पद पर पदस्थापित किया गया है।अनुमण्डल पदाधिकारी, दानापुर, पटना सुश्री दिव्या शक्ति को उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, कैमूर, भभुआ के पद पर पदस्थापित किया गया है।(सम्प्रति पदस्थापन की प्रतीक्षा में रही सुश्री श्वेता भारती को उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, खगड़िया के पद पर पदस्थापित किया गया है। अनुमण्डल पदाधिकारी, पटना सदर गौरव कुमार को उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, सहरसा के पद पर पदस्थापित किया गया है।
इसी तरह अनुमण्डल पदाधिकारी, नौगछिया, भागलपुर ऋतुराज प्रताप सिंह, को नगर आयुक्त, मुजफ्फरपुर नगर निगम के पद पर पदस्थापित किया गया है।वहीं अनुमण्डल पदाधिकारी, पालीगंज, पटना सुश्री गरिमा लोहिया, को अनुमण्डल पदाधिकारी, बाढ़, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। इसी तरह अनुमण्डल पदाधिकारी, मोहनिया, कैमूर अनिरूद्ध पाण्डेय को अनुमण्डल पदाधिकारी, दानापुर, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।अनुमण्डल पदाधिकारी, गोगरी, खगड़िया सुश्री कृतिका मिश्रा को अनुमण्डल पदाधिकारी, पटना सदर के पद पर पदस्थापित किया गया है।अनुमण्डल पदाधिकारी, बारसोई, कटिहार सुश्री आकांक्षा आनंद, को अनुमण्डल पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर (पश्चिम) के पद पर पदस्थापित किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार अनुमण्डल पदाधिकारी, शेखपुरा रोहित कर्दम, को अनुमण्डल पदाधिकारी, नौगछिया, भागलपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित