पटना , अप्रैल 15 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज अपने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अनुशंसा पर राज्यपाल ने विभागों का बंटवारा किया है ।मुख्या मंत्री श्री चौधरी के पास 29 विभाग है।
राज्यपाल के आदेश से जारी अधिसूचना के अनुसार मुख्यमंत्री श्री चौधरी के पास सामान्य प्रशासन,गृह,मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, राजस्व एवं भूमि सुधार, खान एवं भू-तत्व, नगर विकास एवं आवास, स्वास्थ्य,विधि,उद्योग,पथ निर्माण,कृषि, लघु जल संसाधन, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण,युवा, रोजगार एवं कौशल विकास, पर्यटन,कला एवं संस्कृति, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन, आपदा प्रबंधन, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण, सूचना प्रावैधिकी, खेल, सहकारिता,पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, गन्ना उद्योग,लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण,पंचायती राज तथाऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं है रहा है।
उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी को जल संसाधन,संसदीय कार्य, सूचना एवं जन-सम्पर्क, भवन निर्माण,अल्पसंख्यक कल्याण,शिक्षा,विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा,ग्रामीण विकास, परिवहन और उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को ऊर्जा, योजना एवं विकास, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन,वित्त,वाणिज्य-कर,समाज कल्याण, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा ग्रामीण कार्य विभाग की जिम्मेदारी मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित