पटना,21दिसंबर (वार्ता) बिहार में वाटर स्पोर्ट्स के लिए अकादमी बनाने, जेटिस के निर्माण से लेकर इस खेल से जुड़े आवश्यक उपकरणों खरीद, आपूर्ति और प्रशिक्षण में मध्यप्रदेश सरकार सहयोग करेगी।

बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने बिहार में वाटर स्पोर्ट्स के विकास की सम्भावनाओं और जरूरी अवयवों के अध्ययन के लिए भोपाल के वाटर स्पोर्ट्स के केनोइंग, क्याकिंग और रोइंग अकादमियों का दौरा भी किया है, जिसके बाद इस सहयोग पर सहमति बनी है। इस संबंध में सुश्री सिंह की कुछ दिनों पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव और खेल मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंगी के साथ मुलाकात भी हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित