पटना , दिसंबर 20 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने संगठन को मजबूती और विस्तार देने के लिए सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से ठोस प्रयास करने की अपील की और कहा कि संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

श्री सरावगी ने शनिवार को आज संगठनात्मक विषयों पर प्रदेश स्तर के पार्टी पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया और भविष्य की रणनीतियों की रूपरेखा तय की गई।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और इस पार्टी से पदाधिकारी या कार्यकर्ता के रूप में जुड़ना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक कैडर आधारित संगठन है और पार्टी को मजबूत करने तथा आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हर सदस्य की है।

श्री सरावगी ने भाजपा में संगठनात्मक मजबूती की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि पार्टी को अधिक प्रभावी बनाने के लिए मजबूत लगातार काम करने की आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता ही भाजपा की रीढ़ हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हाल ही में संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की शानदार जीत जमीनी स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, समर्पण और प्रतिबद्धता के कारण संभव हो सकी।

श्री सरावगी ने बताया कि बैठक में केंद्र और राज्य स्तर पर पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा 23 दिसंबर को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के पटना आगमन की तैयारियों की समीक्षा भी की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित