राजगीर , दिसंबर 22 -- द्म विभूषण एवं नृत्यांगना डॉ. सोनल मानसिंह ने सोमवार को कहा कि बिहार में काफी बदलाव हुआ है, जिसका श्रेय केंद्र और नीतीश सरकार को जाता है।
पद्म विभूषण डॉ. सोनल मानसिंह ने आज नालंदा साहित्य उत्सव में कहा कि नालंदा का पूरे विश्व में नाम है, यहां दूर दूर से लोग आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में काफी बदलाव हुआ है जिसका श्रेय केंद्र सरकार और नीतीश सरकार को जाता है।
इस अवसर पर बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता संजय मिश्रा ने कहा कि बिहार में पहले से काफी बदल गया हैं । उन्होंने कहा कि बिहार में उनका परिवार अब ज्यादा सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि यहां की कानून व्यवस्था काफी अच्छी हो गई है। उन्होंने कहा कि अपना रोल तय करते हुए वह स्क्रिप्ट नहीं पढ़ते, अपने सीन और किरदार को समझते हैं और उसे पर्दे पर साकार करते हैं।
भोजपुरी सिनेमा के इतिहासकार, गीतकार मनोज भावुक ने जब सिनेमा में हम अपनी बोलियों के साथ पर्दे पर आते हैं तो संवाद नहीं, समाज का पूरा जीवन बोलता है । उन्होंने कहा कि वर्ड्स् टू स्क्रीन की यह यात्रा तभी सार्थक होगी, जब भारतीय सिनेमा भाषाई विविधता को अपनी ताकत माने और हर शब्द, हर बोली को उसकी पूरी गरिमा के साथ स्क्रीन पर स्थान दे। यही सिनेमा को अधिक लोकतांत्रिक, समावेशी और भारतीय बनाएगा।
फिल्म निर्माता अभय सिन्हा ने कहा कि बिहार में अब बेहतर माहौल बन गया है, यहां लगातार फिल्म की शूटिंग भी हो रही है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार हर संभव मदद के लिए भी तैयार है। बिहार में कई पौराणिक और ऐतिहासिक स्थल भी है जहां शूटिंग किए जा सकते हैं।
इस अवसर पर नालंदा साहित्य उत्सव की आयोजक डी आलिया और गंगा कुमार ने स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर अतिथियों का स्वागत-अभिनंदन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित