समस्तीपुर, जनवरी 29 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार बिहार में एक करोड़ लोगों को रोजगार देने के प्रति कृत संकल्पित है। श्री कुमार आज समृद्धि यात्रा के दूसरे चरण में समस्तीपुर पहुंचें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री कुमार ने करीब 827 करोड़ रुपये की 188 विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्वघाटन किया।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने जिले के जितवारपुर स्थित हाउसिंग बोर्ड़ मैदान में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार बेरोजगारी की समस्या को दूर करने के लिए अगले पांच वर्षो मे एक करोड़ लोगों को रोजगार देगी। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जात-पात के नाम पर लोगों के बीच सिर्फ नफरत फैला कर राजनीति की गई।
श्री कुमार ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है। उन्होंने कहा कि बिहार मे स्वयं सहायता समूह देश स्तर पर माँडल स्थापित किया है। जिसमें एक करोड़ 40 लाख महिलाएं शामिल है।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने कहा कि केन्द्र सरकार ने बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए हर संभव आर्थिक मदद दे रही है। इसके लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते है।उन्होंने कहा कि बिहार मे अगले पांच वर्षो के लिए सात निश्चय का गठन किया गया है।उन्होंने कहा कि बिहार मे बंद पड़ी चीनी मिलों को चालू किया जायेगा।
इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने बूढ़ी गंडक नदी पर हकीमाबाद एवं नागरबस्ती के बीच बन रहे आरसीसी पुल और सरायरंजन स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में लगाये गए नवाचार स्टाॅलों का भी निरीक्षण किया।
जन संवाद कार्यक्रम को केन्द्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार,समस्तीपुर की सांसद शाम्भवी चौधरी एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधान पार्षद तरूण चौधरी समेत अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित