लखनऊ , नवंबर 05 -- समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भरोसा जताया कि बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी जिसके मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव होंगे। बिहार विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन प्रत्याशियों के समर्थन में श्री यादव ने बुधवार को चार चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित किया जिसमें नवादा में कौशल यादव, जमुई से प्रत्याशी शमशाद आलम, बांका जिला के बेलहार विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी चाणक्य प्रकाश और भागलपुर के नाथनगर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी शेख जियाउल हसन शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित