, April 1 -- उपमुख्यमंत्री श्री सिन्हा ने बताया कि इस दौरान जिले में चल रहे सर्वे के कार्य की भी समीक्षा होगी। जिला बंदोबस्त पदाधिकारी समेत सर्वे कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। उपमुख्यमंत्री श्री सिन्हा ने कहा कि इस तरह के जन संवाद से भूमि से जुड़े मामलों में पारदर्शिता आएगी, विवाद कम होंगे और लोगों को समय पर सेवा मिलेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि जमीन से जुड़े कामों के लिए किसी को भी दफ्तरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। विभाग पूरी तरह ऑनलाइन है। ऑनलाइन की कम जानकारी वाले लोगों के लिए प्रत्येक अंचल में सीएससी खोल दिया गया है। वहां से सस्ते दर पर प्रत्येक कार्य के लिए किसान आवेदन कर सकते हैं।
उपमुख्यमंत्री श्री सिन्हा ने स्पष्ट किया है कि इस संवाद के दौरान रजिस्ट्रेशन होने वाले सभी आवेदनों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने की व्यवस्था की गई है। सभी आवेदनों को जन शिकायत पोर्टल पर अपलोड कर उसपर होने वाली कार्रवाई से आवेदनकर्ता को उनके द्वारा दिये गये मोबाइल नंबर पर मैसेज से सूचना दी जाती रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित