पटना , मई 08 -- बिहार सरकार में नवनियुक्त परिवहन मंत्री दामोदर रावत नेशुक्रवार को कहा कि बिहार को अन्य राज्यों की तरह आधुनिक परिवहन सुविधाओं से लैस किया जाएगा।
दामोदर रावत ने आज परिवहन विभाग का पदभार संभाला। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गांवों से शहरों तक अब सड़क संपर्क सुगम और मजबूत होगा। इसके लिए परिवहन विभाग और अधिक तैयारियों के साथ काम करेगा।
मंत्री श्री रावत ने कहा कि बिहार को अन्य राज्यों की तरह परिवहन सुविधाओं से लैसकिया जायेगा।उन्होंने कहा कि जाम की समस्या को कम करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार द्वारा ऑनलाइन कटे चालानों में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। ये सभी सुविधाएं जनहित में जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि विभाग के पदाधिकारियों पर निगरानी रखी जाएगी, जिससे वे बेहतर प्रदर्शन करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित