पटना , फरवरी 03 -- बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को कहा कि बिहार बजट 2026-27 जन-जन की उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करने वाला तथा विकसित बिहार का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करने वाला है।

श्री चौधरी ने बिहार विधानसभा में वित्त मंत्री विजयेंद्र यादव द्वारा प्रस्तुत बिहार बजट 2026-27 को 14 करोड़ बिहारवासियों के हितों को केंद्र में रखकर तैयार किया गया बजट बताया और कहा कि यह सामाजिक न्याय, आर्थिक प्रगति और समावेशी विकास के प्रति राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)सरकार की अटूट और ईमानदार प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित