, March 13 -- 696 निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान धूल नियंत्रण मानकों का पालन नहीं करने वाले 49 स्थलों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें बंद किया गया अथवा जुर्माना लगाया गया।इस कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले निर्माण स्थलों से कुल 1,54,100 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई।
पटना नगर निगम द्वारा वार्डों में घूमकर निर्माण करने वाले निजी एवं सरकारी सभी एजेंसी की न सिर्फ जांच की जाएगी बल्कि नगर निगम कर्मियों द्वारा सीएनडी वेस्ट के निष्पादन के लिए स्थल और निगम की सुविधाओं की जानकारी दी जा रही है।
मशीनीकृत सफाई के माध्यम से पटना नगर निगम द्वारा रोड की धुलाई, पानी का छिड़काव सहित अन्य सफाई के कार्य किए जाते हैं। शहर के विभिन्न सार्वजनिक जगहों पर स्वीपिंग मशीन, एंटी स्मॉग गण एवं वाटर स्प्रिंकल के माध्यम से दो पाली में सफाई एवं धुलाई की जा रही है। विशेषकर गांधी मैदान के आस पास के क्षेत्र में विशेष रूप में दो पाली में छिड़काव किया जा रहा है। मैदान के बाहरी क्षेत्र के साथ ही मैदान के अंदर में भी पानी का छिड़काव किया जा रहा है।
गौरतलब है कि गांधी मैदान के आसपास निर्माण के साथ मैदान परिसर में विभिन्न मेला एवं छात्र-छात्राओं की भीड़ होती है। ऐसे में पटना नगर निगम द्वारा निरंतर छिड़काव कर धूलकण को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रतिदिन रात्रि एवं दिन की पाली में अशोक राजपथ, बोरिंग रोड, बेली रोड, बाड़ी पथ, पोलो रोड, अटल पथ, डाकबंगला चौराहा, मीठापुर, कंकड़बाग सहित अन्य सड़को पर एंटी स्मॉग गण द्वारा छिड़काव किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित