, April 8 -- सचिव ने पूर्व में राज्य के प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए बताया कि बिहार ने पोषण माह में देश में प्रथम स्थान तथा पोषण पखवाड़ा में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया था। उन्होंने निर्देश दिया कि इस वर्ष बेहतर समन्वय एवं नवाचार के माध्यम से इन उपलब्धियों को और आगे बढ़ाया जाए।उन्होंने कहा कि पोषण पखवाड़ा से संबंधित सभी विभागों की समन्वित एवं सक्रिय भूमिका इस अभियान की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए जमीनी स्तर तक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
सचिव ने आंगनबाड़ी सेविकाओं के संवेदनशील एवं प्रशिक्षित होने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को स्थानीय स्तर पर सभी गतिविधियों के संचालन का प्रमुख केंद्र बनाया जाए। साथ ही, इस अभियान में पुरुषों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि परिवार एवं समुदाय के सहयोग के बिना पोषण संबंधी लक्ष्यों की प्राप्ति संभव नहीं है।
समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित इस बैठक में विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी एवं डेवलपमेंट पार्टनर्स उपस्थित रहे, जिन्होंने पखवाड़ा के सफल आयोजन के लिये अपने सुझाव दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित