, April 8 -- बैठक में विभाग की ओर से कर्मियों के हितों का भी ध्यान रखते हुए ऑपरेटरों के लंबित मानदेय के त्वरित भुगतान की दिशा में जिलाधिकारी के समीक्षा बैठक के साथ यथाशीघ्र समन्वय करने का निर्देश दिये गये, जिससे कार्यरत कर्मियों का मनोबल बना रहे और वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी दक्षता से कर सकें। इसके अतिरिक्त, जल संकट के स्थायी समाधान के लिये संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर समेकित रूप से कार्य करने का निर्देश दिया गया, ताकि तकनीकी एवं प्रशासनिक बाधाओं को दूर करते हुए आमजन को निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
विशेष सचिव ने सभी अभियंताओं को निर्देशित किया कि वे क्षेत्र में नियमित निरीक्षण करें तथा प्राप्त शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निवारण सुनिश्चित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित