, May 4 -- जिलाधिकारी ने बताया कि शिविर आयोजन के 30 दिनों पहले आवेदन प्राप्त करने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे प्राप्त आवेदनों पर पूर्व तैयारी के साथ त्वरित कार्रवाई की जा सके।
जिलाधिकारी ने बताया कि आम नागरिक अपने आवेदन शिविर तिथि से 30 दिन पहले भी संबंधित पंचायत सरकार भवन, पंचायत आरटीपीएस काउंटर, प्रखंड कार्यालय अथवा अंचल कार्यालय में जमा कर सकते हैं।शिविर निर्धारित स्थल पर पूर्वाह्न 10:00 बजे से प्रारम्भ होगी। सभी संबंधित पदाधिकारी एवं संबंधित पंचायत के सभी कर्मी ससमय निर्धारित स्थल पर उपस्थित रहेंगे। शिविर संचालन की व्यवस्था एवं सभी आवश्यक कार्रवाई संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने स्तर से करना सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि आवेदन, परिवाद पत्र प्राप्त करने के लिये नामित कर्मी आज से ही आयोजन स्थल पर उपस्थित रहकर आमजनो से आवेदन, परिवाद पत्र प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे तथा प्राप्त आवेदन परिवाद पत्र का पंजी संधारण करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक दिन प्राप्त आवेदन / परिवाद पत्र पर कार्रवाई के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने स्तर से संबंधित पदाधिकारियों को भेजना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही कृत कार्रवाई का प्रतिवेदन प्राप्त करेंगे, जिससे शिविर के दिन कृत कार्रवाई से संबंधित प्रतिवेदन आवेदक को उपलब्ध कराया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित