, March 12 -- श्री कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं के प्रस्तुतीकरण का अवलोकन कर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। इनमें कटरा प्रखंड में कारीकोशी नदी पर बांध सह सड़क निर्माण कार्य, अंतर्राज्यीय बस टर्मीनल का निर्माण कार्य, रंग भूमि मैदान, पूर्णिया में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (मल्टी पर्पस हॉल) का निर्माण कार्य, धमदाहा से पूर्णिया एस०एच०-65 का फोर लेन एवं पूर्णिया एयरपोर्ट से सीधा संपर्क, भूतहा बाईपास पथ का निर्माण कार्य, काझाकोठी परिसर तक स्टेट हाईवे-65 से सीधा संपर्क, सड़क का निर्माण एवं मिथिला हाट की तर्ज पर पर्यटकीय सुविधाओं का विकास, पूर्णिया जिला के अमौर, कस्बा, कृत्यानंद नगर, धमदाहा, पूर्णिया, बनमनखी, रुपौली, बायसी, बैसा एवं बड़हाराकोठी के जर्जर एवं गैर मरम्मती योग्य कार्यालय भवन के लिए नए प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का निर्माण आदि शामिल है।

श्री कुमार ने विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मां पूरण देवी मंदिर परिसर का सौंदर्याकरण एवं विकास कार्य बेहतर ढंग से कराएं। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हर जरूरी कार्य सुनिश्चित कराएं। सभी विकास योजनाओं को समय सीमा के अंदर पूर्ण कराएं। इन कामों को पूरा हो जाने से लोगों को काफी फायदा होगा।

श्री कुमार ने इसके बाद डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के जिला स्तरीय संसाधन तथा प्रशिक्षण केंद्र, पूर्णिया में नवनिर्मित डेयरी, मत्स्य, पशु संसाधन विभाग अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने पशुपालकों से संवाद किया। पशुपालकों ने मुख्यमंत्री श्री कुमार का अभिनंदन करते हुए कहा कि उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों से हम सभी किसान पशुपालकों को न सिर्फ काफी फायदा मिल रहा है बल्कि मक्का, मखाना, मछली आदि के उत्पादन में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित