, March 26 -- श्री कुमार इसके बाद कोसुक ग्राम स्थित कोसुक रिवर फ्रंट कार्य स्थल पर पहुंचे एवं पंचाने नदी में पक्का सुरक्षात्मक कार्य एवं रिवर फ्रंट विकास कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बिहारशरीफ प्रखंड अंतर्गत ग्राम कोसुक से सिपाह पुल के बीच में पंचाने नदी के तट विकास एवं पक्का सुरक्षात्मक कार्य के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने नालंदा जिले में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

इस क्रम में मुख्यमंत्री ने पंचाने सिंचाई योजना का पुनर्स्थापन कार्य, ग्राम लारी, मकनपुर प्रखंड-नूरसराय से ग्राम धनौली तक अधियारा नदी का तल की सफाई एवं नया आरसीसी एंटी फ्लड स्लुईस गेट का निर्माण कार्य, सरमेरा प्रखंड अंतर्गत गोपालवाद जमींदारी बांध एवं धनाबॉडी जमींदारी बांध का पुनर्स्थापन कार्य, जल निस्सरण प्रमंडल, एकंगरसराय के अधीन बाढ़ नियंत्रण एवं कटाव निरोधी कार्य, राजगीर स्थित ब्रह्मकुंड परिसर का विकास कार्य, बरगाही-आहर-पईन योजना का जीर्णोद्धार कार्य, नूरसराय के संगत के पास हो रहे जलजमाव के निवारण के लिये कार्य, ईको टूरिज्म के दृष्टिकोण से राजगीर क्षेत्र में अवस्थित ऐतिहासिक स्थानों का संरक्षण तथा जयप्रकाश उद्यान तथा वेणुवन पार्क, घोड़ा कटोरा आदि के विकास कार्य, डायनासोर पार्क सहित जिले में अन्य क्रियान्वित योजनाओं तथा प्रगति यात्रा के दौरान घोषित की गई योजनाओं की प्रगति के संबंध में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री श्री कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी काम तेज गति से पूर्ण करें। उन्होंने जीविका दीदियों द्वारा जीविकोपार्जन कार्य से जुड़े हुए विभिन्न गतिविधियों एवं उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने 17811 जीविका स्वयं सहायता समूह की दीदियों को 393.50 करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित