, March 13 -- मुख्यमंत्री श्री कुमार ने वहां बनाए गए पालनाघर को देखा और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। स्टॉल निरीक्षण के दौरान वृद्धजन पेंशन योजना के लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। साथ ही 125 यूनिट बिजली बिल फ्री किए जाने को लेकर लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।
श्री कुमार ने इसके बाद प्रगति यात्रा में घोषित सहरसा जिला अंतर्गत बंगाली बाजार रेल समपार फाटक पर आरओबी के निर्माण कार्य का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसे तेजी से पूरा करें।
गौरतलब है कि सहरसा शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है, इस आरओबी के निर्माण से गांधी पथ, महावीर चौक, शंकर चौक, दहलान चौक, रिफ्यूजी चौक, कपड़ापट्टी, डीवी रोड, पूरब बाजार, गंगजला चौक, तिवारी चौक, हटिया-रांची सहरसा बस्ती, बस स्टैंड एवं सूतर बाजार के लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही एनएच- 107 मधेपुरा एवं सुपौल आवागमन में काफी सहूलियत होगी।
निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद दिनेश चंद्र यादव, विधान पार्षद ललन सर्राफ, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, कोसी प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार, कोसी प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक कुमार आशीष, सहरसा के जिलाधिकारी दीपेश कुमार, सहरसा के पुलिस अधीक्षक हिमांशु सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित