, March 18 -- मुख्यमंत्री ने कहा कि नवादा शहर में गंगाजल आपूर्ति करायी जा रही है। उन्होंने कहा कि छह नये प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रजौली में औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया जा रहा है। रजौली में ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण किया जा रहा है। नवादा शहर में नियंत्रण कक्ष का निर्माण किया जा रहा है। सात निश्चय-3 के तहत अगले पांच वर्षों 2025 से 2030 के बीच में नवादा में अनेक काम कराये जायेंगे। रोजगार के लिए जिले की पांच लाख 17 हजार महिलाओं को 10 हजार रूपये के हिसाब से राशि दी जा चुकी है। उन्हें रोजगार आगे बढ़ाने के लिए दो लाख रूपये तक की अतिरिक्त सहायता भी दी जायेगी।
श्री कुमार ने कहा कि नवादा में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना कर नये उद्योग लगाये जाएंगे। उन्होंने कहा कि डेयरी को बढ़ावा देने के लिए जिले के शेष 897 गांवों में दुग्ध उत्पादन समितियों का गठन तथा सभी 234 पंचायतों में सुधा दूध बिक्री केन्द्र खोला जायेगा। सभी 16 प्रखण्डों में आदर्श विद्यालय तथा डिग्री कॉलेज की स्थापना की जायेगी। सभी 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को विशिष्ट अस्पताल तथा नवादा सदर अस्पताल को अति विशिष्ट अस्पताल बनाया जायेगा। नवादा में खेलों के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जायेगी।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने कहा कि सबका सम्मान-जीवन आसान निश्चय के तहत कठिनाइयों को दूर कर लोगों के लिए सरकारी सुविधाएं प्राप्त करना आसान बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि इन कामों से जिले का पूरे तौर पर विकास होगा। केन्द्र सरकार का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। अब बिहार बहुत आगे बढ़ेगा और देश के विकसित राज्यों में शामिल हो जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित