, March 20 -- श्री कुमार ने कहा कि गयाजी जिले में विकास के कई कार्य कराये गये हैं। उन्होंने कहा कि गयाजी जिले में अनेक पुलों एवं पथों का निर्माण कराया गया है। महिला आईटीआई एवं सभी अनुमंडलों में आईटीआई की स्थापना की गयी है।जीएनएम संस्थान एवं पारा मेडिकल संस्थान की स्थापना की गयी है। कर्पूरी छात्रावास एवं 4 आवासीय विद्यालयों का निर्माण कराया गया है। गयाजी एवं बोधगया में गंगा पेयजल की आपूर्ति की जा रही है।

मुख्यमंत्री श्री कुमार ने कहा कि गयाजी में हर साल लाखों लोग अपने पूर्वजों के पिंडदान करने आते हैं। उन्होंने कहा कि पहले यहां सुविधाएँ बहुत कम थी। अब लोगों के लिए सभी इंतजाम करा दिये गये हैं। फल्गू नदी में रबर डैम एवं सीता-सेतु का निर्माण कराया गया है। विष्णुपद मंदिर जाने का सीधा रास्ता बना दिया गया है, अब लोग आसानी से मंदिर पहुँच रहे हैं। बोधगया में देश-विदेश से काफी लोग आते हैं। पहले महाबोधि मंदिर की सुरक्षा में दिक्कतें थी, अब सुरक्षा के सभी इंतजाम करा दिये गये हैं। बोधगया में महाबोधि सांस्कृतिक केन्द्र एवं विशिष्ट अतिथि गृह का निर्माण कराया गया है।

श्री कुमार ने कहा कि वर्ष 2024 के दिसम्बर एवं 2025 के जनवरी-फरवरी माह में प्रगति यात्रा के दौरान उन्होंने सभी जिलों में जाकर विकास कार्यों को देखा, कमी रही उसे पूरा करने के लिए गयाजी जिले की 13 योजनाओं की स्वीकृति दी गयी है,जिन पर काम चल रहा है जिन्हें शीघ्र पूरा किया जायेगा।

मुख्यमंत्री श्री कुमार ने कहा कि तीन सिंचाई योजनाओं पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दो फ्लाईओवर एवं एक आरओबी का निर्माण कराया जा रहा है। तीन बड़े पथों का चौड़ीकरण तथा पुलों का निर्माण किया जा रहा है। आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। गयाजी में दो बड़े पार्कों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गयाजी जिले में अनेक प्रखंड सह-अंचल कार्यालयों का निर्माण कराया जा रहा है। इमामगंज में डिग्री कॉलेज की स्थापना की गयी है। इसका भवन निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि इन कामों से जिले का पूरे तौर पर विकास होगा। केन्द्र सरकार का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। अब बिहार बहुत आगे बढ़ेगा और देश के विकसित राज्यों में शामिल हो जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित