, March 24 -- श्री कुमार ने कहा कि कैमूर जिले में विकास के कई कार्य कराये गये हैं। पटना से कैमूर तक अच्छी सड़क का निर्माण करा दिया गया है। इससे आवागमन सुगम हो गया है। यहां आरा-मोहनिया फोरलेन पथ का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि कैमूर जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज एवं पॉलिटेक्निक संस्थान की स्थापना की गयी है। महिला आईटीआई एवं सभी अनुमंडलों में आईटीआई की स्थापना की गयी है। जीएनएम संस्थान, पारा मेडिकल संस्थान की स्थापना की गयी है। यहां कर्पूरी छात्रावास और 3 आवासीय विद्यालय की निर्माण कराया गया है।

मुख्यमंत्री श्री कुमार ने कहा कि कैमूर जिले में भभुआ सदर अस्पताल का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि दुर्गावती जलाशय योजना का नए सिरे ने निर्माण कराया गया है। मां मुंडेश्वरी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यहां विकास के कई कार्य कराए गए हैं। कैमूर जिले की नौयोजनाओं की स्वीकृति दी गयी जिन पर काम चल रहा है, जिसे शीघ्र पूरा किया जायेगा।

इन योजनाओं में मोहनिया, अधौरा, चैनपुर, चांद, भगवानपुर, रामपुर, कुदरा एवं नुआंव समेत कुल आठ प्रखंडों में नये प्रखण्ड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कार्य, कैमूर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य, अधौरा में डिग्री कॉलेज का निर्माण, बगही कुराड़ी लिंक नहर योजना का पुर्नस्थापन कार्य, सोन-कोहिरा लिंक सिंचाई योजना, कैमूर में प्रेक्षागृह का निर्माण कार्य, जमानियां से ककरैत गंगाजल उद्वह सिंचाई योजना, अधौरा पहाड़ स्थित पर्यटन स्थल करकटगढ़, तेल्हाड़ कुंड एवं वंशीखोह में पर्यटकीय सुविधाओं का विकास, मोहनिया डडवां बाइपास पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य आदि शामिल हैं।

श्री कुमार ने कहा कि सात निश्चय 3 के तहत अगले पांच वर्षों 2025 से 2030 के बीच कैमूर जिले में अनेक काम कराये जायेंगे। उन्होंने कहा कि कैमूर जिले में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना कर नये उद्योग लगाये जाएंगे। डेयरी को बढ़ावा देने के लिए 850 गांवों में दूध उत्पादन समितियों का गठन तथा सभी 147 पंचायतों में सुधा दूध बिक्री केन्द्र खोला जायेगा। सभी 11 प्रखंडों में आदर्श विद्यालय तथा डिग्री कॉलेज की स्थापना की जायेगी। सभी 11 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को विशिष्ट अस्पताल तथा कैमूर सदर अस्पताल को अति विशिष्ट अस्पताल के रूप में विकसित किया जायेगा। यहां खेलों के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित