, Jan. 22 -- मुख्यमंत्री श्री कुमार ने इसके बाद प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजना सीवान आंदर पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का आंदर ढाला के समीप स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री कुमार को बताया कि इस सड़क के निर्माण का काम लगभग 24 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है और शेष निर्माणाधीन कार्य काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके अतिरिक्त प्रगति यात्रा के दौरान घोषित पचरूखी बाईपास मोहम्म्दपुर मोड़ (एन०एच०-531) से छपिया-टेढ़ीघाट-गोपालपुर (एन०एच०-227) पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य, मौनिया बाबा महावीरी झंडा मेला को बिहार राज्य मेला प्राधिकार के प्रबंधन अंतर्गत सम्मिलित करने के लिये स्वीकृति प्रदान करना, भण्टापोखर जीरादेई पथ वाया जामापुर बाजार तक चौड़ीकरण एवं मजूबतीकरण का कार्य, सीवान जिलान्तर्गत राज्य उच्च पथ संख्या- 89 (बबुनिया-सिसवन रोड) पर सीवान यार्ड, सीवान रेलवे स्टेशन से पचरूखी रेलवे स्टेशन के बीच अवस्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या-91 (रेलवे कि.मी. 386/36-38) के बदले सड़क उपरी पुल (आर.ओ.बी) के निर्माण कार्य योजना का क्रियान्वयन प्रगति पर है।
अधिकरियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि कि रघुनाथपुर प्रखण्ड के नेवारी, गभिरार एवं उतर प्रदेश के बलिया जिला के बीच उतर प्रदेश सरकार द्वारा घाघरा नदी पर निर्मित उच्चस्तरीय पुल के पहुंच पथ का निर्माण कार्य, दरौली प्रखंड के खरीद-दरौली घाट एवं उतर प्रदेश के बलिया जिला के बीच घाघरा नदी पर सेतु के निर्माण एवं बिहार की तरफ से पहुंच पथ का निर्माण कार्य, नौतन प्रखण्ड में मैरवा ग्रिड उपकेन्द्र एवं संबंधित वे का निर्माण, कला एवं संस्कृति विभाग के अंतर्गत प्रेक्षागृह के निर्माण कार्य सहित सीवान जिले की अन्य विकासात्मक एवं जन-कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन तेज गति से जारी है।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने पंचमंदिरा पोखरा, सीवान में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत पार्क एवं पोखरा का कराए गए सौंदर्गीकरण का निरीक्षण किया। पंचमंदिरा पोखरा, सीवान में मुख्यमंत्री ने मत्स्य बीज संचयन का कार्यारंभ किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन इरशाद अली आजाद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक अभियान, विशेष कार्य बल सह पुलिस महानिदेशक विशेष शाखा कुंदन कृष्णन, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, सारण प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक निलेश कुमार, जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय, पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा सहित अन्य गणमान्य व्यक्त एवं वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित