, March 7 -- निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री श्री कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बख्तियारपुर-ताजपुर पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाकर इसे जल्द पूर्ण करें। यह पुल उत्तर और दक्षिण बिहार की कनेक्टिविटी को सुगम बनाने एवं आमजन के आवागमन को सहज करने में अहम साबित होगा। उन्होने कहा कि इस पुल के निर्माण से महात्मा गांधी सेतु एवं राजेंद्र सेतु पर यातायात का दवाब भी कम होगा तथा लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। इसकेमाध्यम से महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों, धार्मिक स्थलों, शैक्षणिक तथा प्रमुख चिकित्सा संस्थानों तक जाने में समय की बचत होगी। यह पुल समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और बेगूसराय की ओर से आवागमन करनेवाले वाहनों का एक वैकल्पिक मार्ग होगा।
गौरतलब है कि बख्तियारपुर (करजान) ताजपुर (समस्तीपुर) फोर लेन पुल एवं पहुंच पथ पटना जिला के करजान (बख्तियारपुर) के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ-31 से प्रारंभ होकर समस्तीपुर जिला के ताजपुर तक राष्ट्रीय उच्च पथ-28 को जोड़ता है। इस पथ की कुल लम्बाई 51.26 किलोमीटर है जिसमें गंगा नदी पर पुल की लम्बाई 5.51 किलोमीटर एवं पहुँच पथ की लम्बाई 45.75 किलोमीटर है।
निरीक्षण के दौरान पूर्व विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, बिहार राज्य पथ विकास निगम के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम., वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित