, March 1 -- इसी कड़ी में आज पश्चिम चंपारण जिले के बगहा-02 प्रखंड अंतर्गत वाल्मीकिनगर स्थित वाल्मीकि सभागार में मुख्यमंत्री श्री कुमार के जन्मदिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें ग्रामीण विकास मंत्री, श्रवण कुमार ने आंगनवाड़ी बच्चों के बीच जीविका दीदियों द्वारा सिले गए कपड़ों का वितरण किया। इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि यह पहल बच्चों के लिए खुशी का अवसर होने के साथ-साथ स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के कौशल और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा देती है। उन्होंने बताया कि जीविका दीदियों ने सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त कर न केवल गुणवत्तापूर्ण कपड़े तैयार किए हैं, बल्कि अब वे इन उत्पादों के माध्यम से अपनी आजीविका भी सुदृढ़ बना रही हैं।

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम ग्रामीण विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और रोजगार सृजन के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया की आंगनवाड़ी के बच्चों के वस्त्र सिलने के काम के काम में पाश्चिम चंपारण में 2035 जीविका दीदियाँ लगी हुई हैं। कपड़ों का कटिंग सेंटर की स्थापना योगपट्टी प्रखंड में की गई है जहाँ से जिले के 18 प्रखंडों में कपड़े भेज कर सिलवाये जाते है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में एक जीविका दीदी प्रतिदिन 04-05 सेट कपड़े सिलकर लगभग 300 रूपये तक की आय अर्जित कर रही हैं। इस पहल से न केवल उनकी आय बढ़ रही है, बल्कि वे भविष्य में अपना टेलरिंग हाउस एवं प्रशिक्षण केंद्र भी स्थापित कर सकेंगी। अंत में मंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उल्लेखनीय है कि, पोशाक निर्माण कार्य से जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ रही हैं। राज्य के विभिन्न जिलों में स्थापित सिलाई केंद्रों के माध्यम से महिलाएं संगठित रूप से उत्पादन कर रही हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो रही है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा सामुदायिक संस्थाओं की क्षमता को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।इस प्रकार, आंगनवाड़ी के बच्चों का पोशाक निर्माण से महिलाएं सशक्त हो रही हैं, रोजगार युक्त हो रही हैं और बच्चों का कल्याण हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित