, March 25 -- श्री कुमार ने कहा कि डुमरांव में वीर कुंवर सिंह कृषि महाविद्यालय की स्थापना करायी गई है। उन्होंने कहा कि यहां कर्पूरी ठाकुर छात्रावास एवं 2 आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया गया है। सिंचाई सुविधाओं का निर्माण एवं जीर्णोद्धार का कार्य कराया गया है। सोन एवं कर्मनाशा नदी से सिंचाई सुविधाओं का विस्तार कराया गया है। चौसा में पॉवर प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है। बक्सर जिले में 10 योजनाओं की स्वीकृति दी गयी जिन पर काम चल रहा है, जिसे शीघ्र पूरा किया जायेगा।

इन योजनाओं में उद्वह सिंचाई योजना सहित मलई बराज योजना का निर्माण कार्य, बक्सर-कोईलवर गंगा तटबंध के सुदृढ़ीकरण, कालीकरण तथा सुरक्षात्मक कार्य (51.720 कि.मी.), भोजपुर-सिमरी पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य (कुल लम्बाई-9.30 कि.मी.), बक्सर गोलम्बर से ज्योति चौक भाया बस स्टैंड पथ का चौड़ीकरण (4-लेन) एवं मजबूतीकरण कार्य (कुल लम्बाई-3.00 कि.मी.), बड़ी मस्जिद से सेन्ट्रल जेल तक पथ का चौड़ीकरण कार्य (कुल लम्बाई 4.20 कि.मी.), एन.एच-922 से प्रखंड कार्यालय, ब्रह्मपुर वाया ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर तक पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य (कुल लम्बाई-2.50 कि.मी), बक्सर नगर परिषद अंतर्गत 620 क्षमता वाले अटल कला भवन का निर्माण, प्रखण्ड - सह- अंचल कार्यालय, बक्सर सदर में नये भवन का निर्माण, धनसोई बाजार बाईपास निर्माण कार्य (कुल लम्बाई 4.05 कि०मी०), बक्सर जिला अन्तर्गत आई०टी०आई० बक्सर के मैदान में स्टेडियम का निर्माण कार्य, एन०एच० 922 से उत्तर प्रदेश के बलिया जिला (एन0एच0-19) को जोड़ने वाले गंगा नदी पर निर्मित जनेश्वर मिश्र पुल (बयासी पुल) के पहुंच पथ का निर्माण कार्य, भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां संगीत कॉलेज की स्थापना, प्रखण्ड-सह-अंचल कार्यालय भवन, सिमरी, चौसा, चौगाई एवं केसठ का निर्माण कार्य आदि शामिल है। उन्होंने कहा कि सात निश्चय-3 योजना के तहत अगले पांच वर्षों 2025 से 2030 के बीच में बक्सर जिले में अनेक काम कराये जायेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित