, April 13 -- मुख्यालय से प्रतिनियुक्त प्रमंडलों में कार्यरत सहायक अभियंताओं को यह निर्देश दिया गया कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर लंबित योजनाओं को पूर्ण कराएं, स्थल निरीक्षण करें तथा संबंधित कार्यों की फोटो एमआईएस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करें, जिससे कार्यों की पारदर्शी एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा सके।
बैठक में यह भी निर्देश दिये गये कि सीजीआरसी के लंबित शिकायतों की गहन जांच कर उनकी अद्यतन स्थिति की रिपोर्ट मुख्यालय को उपलब्ध कराई जाए, ताकि शिकायतों के प्रभावी निष्पादन की निरंतर समीक्षा की जा सके।जलापूर्ति योजनाओं का कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण नहीं होने अथवा संवेदकों की लापरवाही के कारण जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित पाए जाने पर संबंधित संवेदकों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिये गये।
गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए विशेष सचिव ने कहा कि विभाग पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय रहकर कार्य करे, जिससे जलापूर्ति में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि भू-जल स्तर की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी संभावित जल संकट की स्थिति में पूर्व तैयारी के साथ आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्था कर त्वरित कार्रवाई की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित