पटना , मार्च 22 -- िहार दिवस के अवसर पर खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अंतर्गत बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लिमिटेड ने गांधी मैदान, पटना में एक सूचना एवं जागरूकता स्टॉल स्थापित किया गया है, जो 24 मार्च, 2026 तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। इस स्टॉल का उद्घाटन निगम के प्रबंध निदेशक सुनील कुमार ने किया।इस अवसर पर मृत्युंजय कुमार (मुख्य महाप्रबंधक, अधिप्राप्ति), शैलेन्द्र कुमार (महाप्रबंधक, वित्त),राकेश रमण (महाप्रबंधक, जन वितरण), ज्योति शंकर (उप महाप्रबंधक, जन वितरण) तथा श्रीमती रचना (कंपनी सचिव) सहित निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
स्टॉल के माध्यम से राज्य में संचालित खाद्यान्न वितरण प्रणाली, पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिये अपनाई जा रही व्यवस्थाओं तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी आम जनता को दी जा रही है। यहां राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत संचालित योजनाओं, राशन कार्ड से संबंधित सेवाओं, आधार सीडिंग, धान एवं गेहूं अधिप्राप्ति, शिकायत निवारण प्रणाली तथा खाद्यान्न परिवहन में आधुनिक तकनीकों के उपयोग से पारदर्शिता सुनिश्चित करने से जुड़ी जानकारी को प्रदर्शित किया गया है।इसके अतिरिक्त, स्टॉल पर उपस्थित वरीय अधिकारियों द्वारा आमजन की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना जा रहा है तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक सुझाव दिए जा रहे हैं।
यह पहल राज्य में खाद्यान्न आपूर्ति प्रणाली को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित