पटना , मार्च 24 -- "उन्नत बिहार, उज्जवल बिहार" के थीम पर आधारित बिहार दिवस समारोह में जीविका दीदियों ने अपनी आत्मनिर्भरता की झलक प्रदर्शित की।
गाँधी मैदान, पटना में विभिन्न विभागों के साथ ही ग्रामीण विकास विभाग के तत्वाधान में जीविका की ओर से गरीबी उन्मूलन एवं महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक विकास के लिए चलाई जा रही गतिविधियों को विभिन्न स्टॉल पर प्रदर्शित किये गये। गांधी मैदान में जीविका दीदियों द्वारा संचालित 13 उत्पादक कंपनियों के स्टॉल सजे। इन स्टॉल पर जीविका दीदियों ने उत्पादक समूह बनाकर अपने हुनर के अनुरूप उत्पादित व्यंजनों एवं उत्पादों के निर्माण एवं बिक्री की प्रक्रिया को प्रदर्शित किया गया। इन उत्पादक समूहों से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर हुई हैं इसकी बानगी दिखी।
महानंदा जीविका महिला एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, किशनगंज, समर्पण जीविका महिला किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, मुजफ्फरपुर, सहरसा विमेन जीविका प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, सहरसा, श्रेष्ठ विमेन जीविका प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, समस्तीपुर, नवादा जीविका महिला किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, नवादा, पुष्करण जीविका महिला किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, वैशाली, उज्चला जीविका महिला किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, दरभंगा, मधुग्राम महिला प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, वैशाली, शिल्पग्राम महिला प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, दरभंगा, जानकी जीविका महिला स्टिचिंग प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, जीविका वूमेन इनिशिएटिव फॉर रिन्यूएबल एनर्जी एड सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, जीविका बैग क्लस्टर, मुजफ्फरपुर एवं ब्रास क्लस्टर, परेव, बिहटा, पटना के स्टॉल से उत्पादों एवं व्यंजनों की खरीद-बिक्री भी हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित