पटना , मार्च 22 -- िहार दिवस 2026 के अवसर पर गांधी मैदान में पर्यटन विभाग के पवेलियन में मुख्य आकर्षण का केंद्र राजगीर का ग्लास ब्रिज रहा। पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने पवेलियन का उद्घाटन किया। उन्होंने पवेलियन में मौजूद पर्यटन स्थलों की थ्री-डी प्रतिकृति का जायजा लिया। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों की थ्री-डी प्रतिकृति का निर्माण किया गया है, जो आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
मंत्री ने कहा कि इन सभी पर्यटन स्थलों की प्रतिकृति की आकर्षक साज-सज्जा भी की गई है। इससे पवेलियन में आने वाले सभी आगंतुकों को एक ही स्थल पर राज्य के कई पर्यटन स्थलों की प्रतिकृति देखने को मिल रही है। उन्होंने पैवेलियन में पर्यटन सूचना केंद्र का भी जायजा लिया।
इस सूचना केंद्र के माध्यम से आगंतुकों को बिहार में पर्यटन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों जानकारी मिल रही है। इनमें बिहार टूरिजम पॉलिसी के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। पैवेलियन में सेल्फी पॉइंट्स, एआर/वीआर डिवाइस, टच स्क्रीन कियोस्क जैसी सुविधाएं मौजूद है। इसके माध्यम से लोग पर्यटन स्थलों में की गई तमाम आयोजनों का लुत्फ उठा रहे है।
बिहार पर्यटन विकास निगम की ओर से बिहारी व्यंजनों का पर आधारित 53 फूड स्टॉल लगाई गई है। इसमें लिट्टी चोखा, जलेबी, समोसा, कचौड़ी, खाजा, पुरुकिया आदि शामिल है। लोगों को विभिन्न तरह के व्यंजनों को चखने का मौका भी मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित