पटना, मार्च 13 -- बिहार दिवस 2026 के भव्य आयोजन को सफल बनाने की दिशा में शुक्रवार को शिक्षा विभाग के सचिव दिनेश कुमार ने गांधी मैदान, पटना में चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया।

गांधी मैदान में मुख्य मंच का निर्माण कार्य तेज गति से जारी है। मंच को इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भव्य और दर्शकों के लिए सुविधाजनक हो। उच्च क्षमता का साउंड सिस्टम, प्रकाश व्यवस्था एवं विशाल एलईडी स्क्रीन की स्थापना की जा रही है ताकि मैदान के प्रत्येक कोने से कार्यक्रम का आनंद लिया जा सके। वीआईपी दीर्घा, प्रेस गैलरी एवं सामान्य दर्शक दीर्घा को भी सुव्यवस्थित तरीके से विभाजित किया गया है।आगंतुकों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पार्किंग, पेयजल, स्वच्छ शौचालय, प्राथमिक चिकित्सा, दिव्यांगजनके लिये विशेष व्यवस्था तथा स्वच्छ खान-पान स्टॉलों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस बल, सीसीटीवी निगरानी एवं अग्निशमन दल की पूर्ण तैनाती की जाएगी, जिससे लाखों की संख्या में उपस्थित होने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित