पटना , मार्च 22 -- बिहार दिवस 2026 के मौके पर समाज कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास निगम की ओर से आयोजित पवेलियन का उद्घाटन किया गया।
गांधी मैदान में आयोजित इस तीन दिवसीय (22 मार्च-24 मार्च) कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विभागों एवं इकाइयों के माध्यम से अपनी योजनाओं, उपलब्धियों एवं सेवाओं के प्रदर्शन के लिए थीम-आधारित पवेलियन/स्टॉल स्थापित किए गए है।
इन पवेलियनों के माध्यम से आमजन को राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है।साथ ही बिहार की पारंपरिक कला लहठी, हस्तकरघा, मिथिला, एप्लिक, सुजनी कला हस्तनिर्मित आभूषण, रेडिमेट परिधान ब्लॉक प्रिंट, महिला हेल्पलाईन 181 तथा शी-बॉक्स परामर्श केंद्र पालना घर आदि स्टॉल मौजूद है।
विभाग के अन्तर्गत संचालित संस्था आशा किरण के बच्चों की (18 वर्ष के नीचे ) तरफ से बनाई गई कलाकृति एवं महिला लाभार्थी शामिल है।इनमें प्रमुख रूप से समाज कल्याण निदेशालय, आईसीडीएस निदेशालय, राज्य आयुक्त निशक्तता (दिव्यांगजन) कार्यालय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग, सामाजिक सुरक्षा निदेशालय, स्टेट सोसाइटी फॉर अल्ट्रा पूअर एंड सोशल वेलफेयर (सक्षम) एवं राज्य बाल संरक्षण समिति मौजूद है।
महिला एवं बाल विकास निगम की ओर से राज्य की विकास यात्रा, विशेषकर महिलाओं, बच्चों एवं कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण से जुड़े प्रयासों को प्रभावी रूप से प्रदर्शित किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित