समस्तीपुर , मार्च 22 -- िहार दिवस के अवसर पर रविवार को समस्तीपुर में मिनी मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें पुरूष वर्ग में साहिल और महिलाओं के वर्ग में अंजली विजेता बने।
इस मैराथन में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, पुलिस अधीक्षक अरबिंद प्रताप सिंह,नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश, उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह,अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार समेत बड़ी संख्या मे लोगों ने भाग लिया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कहा कि बिहार दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि अपनी धरती, अपनी विरासत और अपनी सामूहिक शक्ति को पहचानने का भी दिन है।
कार्यक्रम जनभागीदारी के साथ लोगों के बीच स्वास्थ्य, अनुशासन और सामाजिक जागरूकता का भी सशक्त संदेश दे गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित