, April 11 -- सांसद ने समाज सुधारक सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक पद्म विभूषित बिंदेश्वर पाठक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने सुलभ की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल समाज के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

श्री ठाकुर ने डॉ. पाठक के विजन को "अनूठा" बताते हुए कहा कि जो पहल कभी उपहास का विषय थी, वही आज एक जन आंदोलन बन चुकी है। उन्होंने मिथिला क्षेत्र में रोजगार सृजन के लिए सुलभ के प्रयासों को सराहनीय बताया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि डॉ. पाठक ने समाज में एक क्रांतिकारी परिवर्तन लाया। उन्होंने सुलभ द्वारा मिथिला की कला, कृषि, मखाना एवं मत्स्य पालन को बढ़ावा देने तथा विधवा महिलाओं को डिजिटल प्रशिक्षण एवं रोजगार से जोड़ने के प्रयासों की सराहना की।

दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने अपने संबोधन में डॉ. पाठक के स्वच्छता आंदोलन में योगदान को रेखांकित करते हुए "टू-पिट शौचालय मॉडल" की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि दरभंगा जिले में जीविका एवं महिला समूह की ओर से किया जा रहा कार्य सराहनीय है। उन्होंने मिथिला के समृद्धि एवं सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए जिला के विभिन्न क्षेत्रों में विकास की संभावनाओं को रेखांकित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित