, April 11 -- इस अवसर पर विधायक मुरारी मोहन झा ने सुलभ के स्वच्छता एवं महिला विकास के क्षेत्र में योगदान की प्रशंसा की।

स्वागत भाषण में कार्यक्रम संयोजक नित्या पाठक ने संगठन की अब तक की यात्रा और भविष्य की दिशा पर प्रकाश डाला।

श्रीमती नित्या पाठक ने कहा कि हमारी यात्रा हमेशा गरिमा के विचार पर आधारित रही है। अब हमारा उद्देश्य है कि यह गरिमा आजीविका, अवसर और आत्मनिर्भरता के रूप में महिलाओं के जीवन में परिलक्षित हो। उन्होंने कहा कि "दरभंगा मॉडल" इसी सोच का विस्तार है, जो महिलाओं को केंद्र में रखकर समावेशी एवं सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि विकास केवल नीतियों से नहीं, बल्कि समुदाय की भागीदारी और स्थानीय आवश्यकताओं के आधार पर ही संभव है।

इस अवसर पर सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विसेज के अध्यक्ष कुमार दिलीप ने बताया कि सुलभ संगठन ने हमेशा "नीचे से ऊपर" विकास मॉडल को अपनाया है, जिसकी शुरुआत बिहार से होकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुँची है। उन्होंने कहा कि सुलभ अब केवल संवाद तक सीमित नहीं है, बल्कि "सुलभ डेवलपमेंट फोरम" के माध्यम से दरभंगा क्षेत्र में ठोस विकास की पहल शुरू की गई है, जिसमें महिलाओं को केंद्र में रखकर समग्र विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित