, April 8 -- अभियान की निरंतर निगरानी और प्रभावी रणनीति तैयार करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया कि 09 अप्रैल 2026 को शाम 4:00 बजे सभी संबंधित अधिकारियों और संस्थानों के साथ एक विशेष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की जाएगी।
बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि "ज्ञानभारतम् मिशन" राज्य की सांस्कृतिक एवं बौद्धिक धरोहर के संरक्षण हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण है। अतः सभी संबंधित विभागों एवं संस्थानों को समन्वित प्रयास करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
इस बैठक में बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह, कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव प्रणव कुमार, कला एवं संस्कृति विभाग के संग्रहालय निदेशक कृष्ण कुमार, खुदाबख्श लाइब्रेरी के पूर्व निदेशक डॉ. इम्तियाज अहमद, नव नालंदा महाविहार के कुलपति प्रो. सिद्धार्थ सिंह, प्रो. विश्वजीत कुमार, संकायाध्यक्ष, पाली एवं अन्य भाषा विभाग, नव नालंदा महाविहार सहित कई अन्य विशेषज्ञ और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित