, March 20 -- कार्यक्रम में 'स्पैरो मैन ऑफ बिहार' के नाम से प्रसिद्ध अर्जुन सिंह को गौरैया संरक्षण में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा 'कौन बनेगा करोड़पति' के विजेता सुशील कुमार को भी इस दिशा में उनके प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया। विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों ने पेंटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर ने बताया कि संजय गांधी जैविक उद्यान के स्तर से कृत्रिम घोंसलों का वितरण किया जा रहा है और नेचर एजुकेशन लाइब्रेरी में गौरैया के लिए विशेष खंड विकसित किया गया है। वहीं विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास) अरविंदर सिंह ने जानकारी दी कि वर्ष 2013 में गौरैया को बिहार का राजकीय पक्षी घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में गिद्धों की बढ़ती संख्या पर्यावरण संरक्षण के सफल प्रयासों का संकेत है।
इस अवसर पर विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास) अरविन्दर सिंह, नारी गुंजन संस्था की पद्मश्री सुधा वर्गीज, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक-सह-मुख्य वन्यप्राणी प्रतिपालक अभय कुमार, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (कैम्पा) सुरेन्द्र सिंह, पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण के निदेशक एस० चन्द्रशेखर,विशेष सचिव आलोक कुमार, जू निदेशक हेमंत पाटील, राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी-सह-उप महानिदेशक एन.आई. सी शैलेश कुमार श्रीवास्तव, तथा विभाग के वरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित