, March 21 -- कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने बिहार उद्यमी संघ की ओर से आयोजित इस सम्मेलन की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार कार्य कर रही है। इस सम्मेलन से युवाओं और नए उद्यमियों को काफी लाभ मिलेगा।

नाबार्ड के सीजीएम गौतम कुमार सिंह ने राज्य की कृषि और नवाचार क्षमता की जमकर प्रशंसा की और संतोष व्यक्त करते हुए "बिहार एटलस" बनाने का प्रस्ताव दिया। इसमें स्टार्टअप्स और कृषि-उद्यमियों की एक विस्तृत सूची होगी, जिससे विकास को और गति मिलेगी। उन्होंने नाबार्ड की उन विभिन्न पहलों पर भी प्रकाश डाला जो स्टार्टअप ईकोसिस्टम को उसकी पूरी क्षमता तक पहुँचाने के लिए आवश्यक वित्तीय और संरचनात्मक सहायता प्रदान कर सकती हैं।

एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ईएआई) के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह सम्मेलन जमीनी स्तर के विचारों और औद्योगिक निष्पादन के बीच की खाई को पाटने के लिए बनाया गया एक मंच है। नवाचार के प्रति बिहार की प्रतिबद्धता कोई हालिया चलन नहीं है; यह एक दशक पुरानी विरासत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित