, May 2 -- जनगणना के दौरान नागरिकों द्वारा साझा की गई जानकारी की गोपनीयता को लेकर जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सभी आंकड़े पूरी तरह सुरक्षित रखे जाएंगे और इनका उपयोग केवल सरकारी नीतियों एवं विकास योजनाओं के निर्माण के लिए किया जाएगा।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति की व्यक्तिगत जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। डेटा सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीकी उपाय अपनाए गए हैं, जिससे किसी भी प्रकार की जानकारी के दुरुपयोग की संभावना समाप्त हो जाती है।
जिला पदाधिकारी ने बताया कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य में विभिन्न विकास योजनाओं के निर्माण में सहायक होंगे। इन आंकड़ों के आधार पर क्षेत्र में अस्पताल, विद्यालय, सड़क, पेयजल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का समुचित विकास किया जाएगा।उन्होंने कहा कि सही आंकड़े उपलब्ध होने से संसाधनों का बेहतर वितरण संभव होगा और प्रत्येक क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुसार योजनाएं बनाई जा सकेंगी।
कार्यक्रम के अंत में जिला पदाधिकारी ने मीडिया एवं आम नागरिकों से इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनगणना एक सामूहिक प्रयास है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे प्रगणकों के साथ सहयोग करें, सही एवं सटीक जानकारी प्रदान करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित