, March 23 -- पटना जिला प्रशासन ने चैती छठव्रतियों तथा श्रद्धालुओं के प्रति सौजन्यता, प्रोटोकॉल एवं विधि-व्यवस्था के दृष्टिकोण से सभी प्रबंध किया है। जिला स्तर से 164 स्थानों पर 18 सेक्टर पदाधिकारियों/दंडाधिकारियों के नेतृत्व में 287 दंडाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों को तैनात किया गया है।
चैती छठ महापर्व के अवसर पर अधिकारियों को यातायात प्रबंधन, विधि-व्यवस्था तथा भीड़ प्रबंधन के लिये सजग एवं तत्पर रहने का निर्देश दिया गया है। 22 मार्च के पूर्वाह्न से 25 मार्च को छठ की समाप्ति तक नदियों में निजी नावों के परिचालन पर पूरी तरह रोक लगायी गई है। सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों तथा अंचल अधिकारियों को इसका अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख़्त दंडात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। नदी घाटों पर राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) टीम तथा गोताखोरों को सक्रिय रखने; रिवर पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने; मेडिकल टीम क्रियाशील रखने तथा 'सीसीटीवी कैमरा एवं ड्रोन से निगरानी करने का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित